-
Ram Jethmalani Dharmendra Kiss: जब भी क्रिमिनल लॉयर की बात होती है तो स्वर्गीय राम जेठमलानी का नाम जरूर लिया जाता है। राम जेठमलानी ने अपने करियर में एक से एक हाई प्रोफाइल क्रिमिनल केसेज लड़े और जीते। अकसर वह अपने कोर्ट केस को लेकर सुर्खियों में बने रहते थे। हालांकि कुछ मामले ऐसे भी सामने आए जब वह अपने प्रोफेशन की जगह पर्सनल कारणों से चर्चा में रहे। ऐसा ही एक मामला था जब धर्मेंद्र को किस करती उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गईं। (All Photos: Social media)
-
दरअसल पूरा मामला 14 सितंबर 2014 का था। मौका था रामजेठमलानी के बर्थडे सेलिब्रेशन का। पंजाब के लुधियाना में जश्न का आयोजन हुआ था।दरअसल पूरा मामला 14 सितंबर 2014 का था। मौका था रामजेठमलानी के बर्थडे सेलिब्रेशन का। पंजाब के लुधियाना में जश्न का आयोजन हुआ था।
-
इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के माचो मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र भी पहुंचे। घर्मेंद्र के साथ पूर्व सपा नेता अमर सिंह थे।
-
कार्यक्रम में एक मौका ऐसा आय़ा जब राम जेठमलानी और धर्मेंद्र एक दूसरे को लिपलॉक कर बैठे। दोनों के चुंबन की तस्वीरें अगले दिन मीडिया और सोशल मीडिया में छा गईं।
-
तस्वीरें सामने आने के बाद राम जेठमलानी और धर्मेंद्र दोनों सोशल मीडिया में ट्रेंड करने लगे। लोगों को इन तस्वीरों पर यकीन ही नहीं हो रहा था।
-
हालांकि ये कोई एकलौता मौका नहीं था जब राम जेठमलानी ने किसी सेलेब को यूं पब्लिकली किस किया हो। वह एक्ट्रेस लीना चंद्रवाकर को भी एक अवार्ड फंक्शन के दौरान किस कर चुके हैं।
-
इस किस पर लीना चंद्रवाकर का कहना था कि राम जेठमलानी ने उनकी इजाजत से उन्हें किस किया था। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/ram-jethmalani-and-leena-chandravakar-kiss-controversy-when-famous-criminal-lawyer-kiss-actress-in-public/1453026/2/">जब इस मशहूर एक्ट्रेस को राम जेठमलानी ने सरेआम कर लिया किस, खूब हुआ था हल्ला</a>
